रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
Candidate Name माला राज्य लक्ष्मी शाह
State Uttarakhand
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Tehri Garhwal
Candidate Current Position MP

Mala Rajya Lakshmi Shah profile in hindi : उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह चुनाव लड़ रही हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह पूर्व टेहरी शाही परिवार के वंशज मनबेंद्र शाह की बहू हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड 8 बार लोकसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया।

9 नवंबर 2000 को एक अलग राज्य के रूप में गठन के बाद से वे उत्तराखंड से लोकसभा के लिए चुनी गई पहली महिला हैं। वे तीन बार संसद पहुंच चुकी हैं।
 
राजनीतिक करियर : माला राज्य लक्ष्मी उपचुनाव में 15वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं और उत्तराखंड में भाजपा राज्य संसदीय बोर्ड की सदस्य हैं।

उन्होंने उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को 22000 से ज्यादा वोटों से परिाजित किया।

9 नवंबर 2000 को एक अलग राज्य के रूप में गठन के बाद से माला राज्य लक्ष्मी उत्तराखंड लोकसभा के लिए चुनी गई पहली महिला हैं।
 
जन्म और शिक्षा : माला राज्य लक्ष्मी का जन्म 23 अगस्त 1950 को काठमांडू, नेपाल के थापाथली दरबार में हुआ था। उन्होंने 7 फरवरी 1975 को तेहरी गढ़वाल के महाराजा मनुजेन्द्र शाह साहिब बहादुर से विवाह किया और उनकी एक बेटी है, क्षीर्या कुमारी देवी। माला राज्य लक्ष्मी इंटरमीडिएट हैं और उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, पुणे और रत्न राज्य लक्ष्मी कॉलेज काठमांडू से पढ़ाई की है।