• Webdunia Deals
Candidate Name महुआ मोइत्रा
State West Bengal
Party All India Trinamool Congress
Constituency Krishnanagar
Candidate Current Position former MP

Mahua Moitra Profile in hindi :  संसद में अपने जोशीले भाषणों और विवादित बयानों के लिए पहचानी जाने वाली मशहूर तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा को आचार संहिता तोड़ने के लिए लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ की संसद सदस्यता गई। उन्हें आचार समिति ने दोषी पाया। महुआ मोइत्रा को कृष्णा नगर सीट से चुनाव में उतारा गया है।

महुआ मोइत्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कृष्णानगर में आसानी से जीत हासिल की थी। एक निवेश बैंकर से राजनीति में आई महुआ पर एजेंसियों ने कई मामले भी दर्ज किए हैं।
 
राजनीतिक करियर : महुआ मोइत्रा ने 2009 में लंदन में जेपी मॉर्गन चेज में उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। यहां उन्होंने राहुल गांधी के साथ 'आम आदमी का सिपाही' पहल पर काम किया। 
 
साल 2010 में पार्टी बदल ली और वे अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। महुआ मोइत्रा ने विधानसभा के लिए 2016 के चुनावों में पश्चिम बंगाल के करीमपुर से जीत हासिल की। 17वीं लोकसभा में महुआ मोइत्रा ने कृष्णानगर का प्रतिनिधित्व किया। 
 
जन्म और शिक्षा : महुआ मोइत्रा का जन्म कोलकाता में हुआ। कोलकाता में कॉलेज से डिग्री लेने के बाद हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चली गईं। उसके बाद उन्होंने जेपी मोर्गन में नौकरी शुरू की। देखते ही देखते जेपी मोर्गन में उन्हें कई तरक्की मिली। वे लंदन में एक कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट बन गईं।

महुआ ने अमेरिका में पढ़ाई के दौरान या उसके बाद लंदन प्रवास के समय डेनमार्क के लार्स ब्रोरसोन से शादी की थी लेकिन अब वे तलाकशुदा हैं।