• Webdunia Deals
Candidate Name लल्लू सिंह
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Ayodhya
Candidate Current Position MP

Lallu Singh Biography Hindi: संविधान बदलने के बयान को लेकर चर्चाओं में आए लल्लू सिंह (Lallu Singh)  को अयोध्या से तीसरी बार भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। लल्लू सिंह ने 2019 लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार आनंद सेन को हराया था। इस बार उनका मुकाबला सपा के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद होगा।
 
राजनीतिक करियर : लल्लू सिंह 1980 में आरएसएस के प्रचारक बने। 1986 में उन्हें एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके दो साल के बाद वे 1988 में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। उन्होंने पहली बार 1989 में अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए।

फिर वे 1991 में चुनाव जीतकर विधानसभा सदस्य बने। इसके बाद उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा और उन्होंने फिर 1993, 1996, 2002, 2007 में विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की।

इस दौरान उन्हें पर्यटन और ऊर्जा राज्यमंत्री भी बनाया गया था। 2012 में विधानसभा चुनाव हार गए थे और फिर दो साल के बाद लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए।
 
जन्म और शिक्षा : लल्लू सिंह का जन्म 1 नवंबर 1954 को उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित रायपुर गांव में हुआ। लल्लू सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के स्कूलों से प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने मास्टर्स ऑफ आर्ट्स (एमए) और एलएलबी (LLB) की पढ़ाई अवध विश्वविद्यालय से की।