Election Candidate Loksabha Kiren Rijiju 1486.html

Candidate Name किरण रिजिजू
State Arunachal Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Arunachal West
Candidate Current Position MP

Kiren Rijiju Biography Hindi : लोकसभा चुनाव 2024 में अरुणाचल पश्चिम संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) चुनाव मैदान में हैं। किरण रिजिजू को पूर्व मुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष नबाम तुकी टक्कर देंगे। किरण रिजिजू पूर्वोत्तर भारत में भाजपा का चेहरा माने जाते हैं।
 
राजनीतिक करियर : किरेन रिजिजू ने अपने छात्र जीवन से ही सार्वजनिक मामलों में गहरी रुचि दिखाई। जब वे 31 वर्ष के थे तब उन्हें खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। 
 
वे 2004 में पश्चिम अरुणाचल प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2004 के आम चुनाव के दौरान, रिजिजू को 14वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था, जो संसद में अरुणाचल पश्चिम के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 
 
किरण रिजिजू 16 मई 2014 को 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। 26 मई 2014 को गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री रहे।
 
2019 में किरेन रिजिजू को युवा मामले और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के राज्यमंत्री बनाया गया। 2021 में रिजिजू को कानून और न्याय के कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
 
जन्म और शिक्षा : किरण रिजिजू का जन्म 19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के नफरा के पास नखू में हुआ था। वे रिंचिन खारू और चिराई रिजिजू के बेटे हैं। उनके पिता अरुणाचल के पहले प्रोटेम स्पीकर थे जिन्होंने पहली राज्य विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई थी। 
 
किरेन रिजिजू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीए स्नातक की डिग्री ली। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी से कानून में स्नातक की डिग्री  हासिल की।