Election Candidate Loksabha Kanhaiya Kumar 1466.html

Candidate Name कन्हैया कुमार
State NCT of Delhi
Party Congress
Constituency North East Delhi
Candidate Current Position Congress Leader

Kanhaiya Kumar Profie in hindi : लोकसभा चुनाव 2024 में कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट (North-East Delhi)  से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के मनोज तिवारी से होगा। हमलावर तेवर के लिए देश की राजनीति में कांग्रेस के युवा चेहरा माने जाते हैं।

कन्हैया कुमार बिहार की बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह सीट गठबंधन में कांग्रेस के हिस्से नहीं आई।
 
राजनीतिक करियर : कन्हैया कुमार ने पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स से छात्र राजनीति की शुरुआत की। कन्हैया कुमार जवाहरलाल नेहरू (JNU) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं।

2019 में कन्हैया कुमार ने CPI के टिकट से बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के गिरिराज सिंह से वे हार गए। 2021 में कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए। कन्हैया कुमार कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के प्रभारी भी हैं। 
 
देश विरोधी नारों से चर्चाओं में : 8 साल पहले जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे को लेकर कन्हैया कुमार काफी चर्चा में थे।

कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मामले अभी भी कोर्ट में हैं। 2016 में जेल से रिहा होने पर जेएनयू में अपने भाषण के बाद वे रातों-रात एक जाना-पहचाना नाम बन गए। 

जन्म और शिक्षा : कन्हैया कुमार का जन्म 1987 में बिहार के बेगुसराय में हुआ। भूगोल में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 2019 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अफ्रीकी अध्ययन में डॉक्टरेट की उपाधि पूरी की।