रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
Candidate Name गिरिराज सिंह
State Bihar
Party Bhartiya Janata Party
Constituency
Candidate Current Position MP

Giriraj Singh Profile in hindi : विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) लोकसभा चुनाव 2024 में बेगूसराय सीट से चुनाव मैदान में हैं। गिरिराज सिंह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थक माना जाता है। गिरिराज सिंह मोदी सरकार में मंत्री हैं।    
 
राजनीतिक करियर : ग्रेजुएशन करने के बाद गिरिराज सिंह ने पंप सेट की एजेंसी लेकर बेगूसराय में ही व्यवसाय की शुरुआत की। एक समारोह में उनकी मुलाकात भाजपा नेता कैलाशपति मिश्र से हुई। उनसे प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा और 1985-86 में पटना चले गए। वहां वे भाजयुमो से जुड़ गए। भाजयुमो के बेगूसराय, समस्तीपुर व खगडिय़ा के संगठन प्रभारी रहने के साथ 1990 में वे प्रदेश भाजयुमो की टीम में महासचिव बने। 
 
2002 में पहली बार गिरिराज सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे। 2008 से 2010 के बीच वे नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रहे। 2010 से 2013 तक वे पशुपालन और डेयरी मंत्री रहे। 2014 में उन्होंने नवादा सीट से लोकसभा चुनाव जीता और 2017 में मोदी सरकार में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया।  
 
जन्म और शिक्षा : गिरिराज का जन्म लखीसराय जिले के बड़हिया में भूमिहार  परिवार में हुआ था। उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से 1971 में ग्रेजुएशन किया। उनकी शादी उमा सिन्हा से हुई। उनकी एक बेटी है।