• Webdunia Deals
Candidate Name गजेन्द्र सिंह शेखावत
State Rajasthan
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Jodhpur
Candidate Current Position MP

Gajendra Singh Shekhawat Profile in hindi : केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat)  लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में जोधपुर सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस ने उनके सामने करण सिंह उचियारड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। 
 
राजनीतिक करियर : गजेन्द्र सिंह शेखावत विद्यार्थी जीवन से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे अभाविप से जुड़ गए थे। वे आरएसएस और स्वदेशी जागरण मंच से भी जुड़े रहे। शेखावत ने 1992 में जोधपुर विश्वविद्यालय (जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय) से छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ा था। शेखावत वर्तमान की मोदी सरकार में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री है। शेखावत भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। 
 
जब अचानक छोड़ी राजनीति : शेखावत भाजपा में शामिल हो गए, लेकिन 1994 वे अफ्रीका का एक पूर्वी देश इथोपिया चले गए। उन्होंने वहां की जमीनों को खरीदा और उन्ही जमीनों पर खेती करना शुरू किया। 2014 में गजेंद्र सिंह चौहान भारत लौट आए और भारत लौटते ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी से पूर्व का रिश्ता काम आया।   2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें जोधपुर से टिकट मिल गया। 
 
रिकॉर्ड मतों से पहली जीत : गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस की उम्मीदवार चंद्रेश कुमारी को 4 लाख 10 हजार 51 मतों के भारी अंतर से हराकर पहला चुनाव जीता। 2017 में उन्हें कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया। 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने उन्हें ही फिर टिकट दिया। इसमें उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 2.74 लाख मतों से हराया।