• Webdunia Deals
Candidate Name दुष्यंत सिंह
State Rajasthan
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Jhalawar-Baran
Candidate Current Position MP

Dushyant Singhs hindi profile : दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh)  राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे हैं। वे झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। झालावाड़ लोकसभा सीट से भाजपा का शुरू से ही दबदबा रहा। इससे पहले वसुंधरा राजे यहां से सांसद रही थीं। अब चौथी बार फिर से भाजपा ने उन्‍हें लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा है। 
 
राजनीतिक करियर : दुष्यंत सिंह ने अपना पहला चुनाव साल 2004 में भाजपा के टिकट पर लड़ा था। वे झालावाड़-बारां सीट से जीतकर सांसद बने। झालावाड़ लोकसभा सीट से भाजपा का शुरू से ही दबदबा रहा। इससे पहले वसुंधरा राजे यहां से सांसद रही थीं।
 
पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र हैं दुष्यंत सिंह झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। दुष्यंत सिंह वर्ष 2004 से 2019 तक लगातार झालावाड़ बारां के सांसद रहे। 2007 दुष्यंत सिंह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थाई समिति के सदस्‍य चुने गए।
 
सितंबर 2014 में दुष्यंत सिंह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति, परामर्शदात्री समिति, श्रम और रोजगार मंत्रालय और लोकसभा के सदस्यों को कंप्यूटर के प्रावधान संबंधी समिति के सदस्य बने। दुष्यंत सिंह को अब चौथी बार फिर से भाजपा ने आगामी  लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा है। 
 
जन्म और शिक्षा : दुष्यंत सिंह का जन्‍म 11 सितंबर 1973 को मुंबई में हुआ। उन्होंने स्‍नातक की डिग्री सेंट स्‍टीफन कॉलेज दिल्‍ली से ली। बाद में होटल मैनेजमेंट में स्‍नातकोत्‍तर की डिग्री अमेरिका से प्राप्‍त की।
 
दिसंबर 2000 में दुष्यंत सिंह का निहारिका राजे से विवाह हुआ। निहारिका के पिता सम्थार राजघराने के शासक रणजीत सिंह गुर्जर नेता हैं। दुष्यंत के पिता हेमंत सिंह धौलपुर के जाट राजघराने से जुड़े हुए हैं।