• Webdunia Deals
Candidate Name भूपेश बघेल
State Chhattisgarh
Party Congress
Constituency Rajnandgaon
Candidate Current Position Former CM and MLA

Bhupesh Baghel Biography in Hindi : छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने मौजूदा सांसद संतोष पांडेय को टिकट दिया है। भूपेश बघेल ओबीसी समाज के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने भाजपा के प्रत्याशी व दुर्ग के सांसद विजय बघेल हराया।
 
राजनीतिक करियर : भूपेश बघेल ने अपना राजनीतिक करियर भारतीय युवा कांग्रेस से शुरू किया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बने। बघेल 2014 से 2019 तक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। बघेल 1993 में पहली बार पाटन से मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 1998, 2003, 2013 और 2018 में पाटन निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए। इससे पूर्व 1999 से 2003 तक अविभाजित मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह सरकार में परिवहन मंत्री रहे थे।
 
विभाजन के बाद बघेल छत्तीसगढ़ के पहले राजस्व, लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और राहत कार्य मंत्री थे। अक्टूबर 2014 से जून 2019 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की।
 
जन्म और शिक्षा : कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ। उनके पिता का नाम नंद कुमार बघेल और माता का नाम बिंदेश्वरी बघेल है। भूपेश बघेल एमए डिग्रीधारी हैं।