रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
Candidate Name अरुण गोविल
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Meerut
Candidate Current Position Actor

Arun Govil  Profile in hindi : धारावाहिक रामायण में राम के किरदार से मशहूर अरुण गोविल (Arun Govil)  भाजपा के टिकट से मेरठ से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सिंह सोम को हराकर चर्चा में आए अतुल प्रधान सपा से अरुण गोविल को चुनौती देंगे।

बसपा ने देवव्रत त्यागी को उम्मीदवार बनाया है। अरुण गोविल ने फिल्मों में काम किया। अरुण गोविल ने श्रीदेवी संग 'हिम्मतवाला' से लेकर देबाश्री रॉय के साथ 'जियो तो ऐसे जियो' तक, जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा अरुण गोविल ने विक्रम बेताल, लव कुश, विविधा, विश्वामित्र और हरिश्चंद्र सहित कई धारावाहिकों में भी काम किया है।
 
कांग्रेस के लिए किया था प्रचार : 36 साल पहले अरुण गोविल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शास्त्री के समर्थन में जनसभा की थी। इसमें ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी थी। हालांकि यह भीड़ वोट में तब्दील नहीं हो सकी और कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।  
 
ज‍न्म और शिक्षा : अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ कैंट में हुआ था। अरुण की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्वा महावीर और राजकीय इंटर कॉलेज से हुई।

अरुण गोविल ने इंजीनियरिंग विज्ञान में अध्ययन किया और कुछ नाटकों में अभिनय किया। उनके पिता चाहते थे कि वह एक सरकारी कर्मचारी बने, जबकि अरुण कुछ ऐसा करना चाहते थे जिसके लिए उन्हें याद किया जाए। अरुण 6 भाई और दो बहनों में चौथे नंबर के हैं।

गोविल ने अभिनेत्री श्रीलेखा से शादी की है। उनके 2 बच्चे हैं, सोनिका और अमल। 17 साल की उम्र में अरुण गोविल बिजनेस के सिलसिले में मुंबई गए और अभिनेता बन गए।