• Webdunia Deals
Candidate Name अनुराग ठाकुर
State Himachal Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Hamirpur
Candidate Current Position MP

Anurag Thakurs hindi profile : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए अनुराग सिंह ठाकुर इस बार फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लगातार चार बार जीत पर जीत दर्ज करवा कर अनुराग सिंह ठाकुर ने न केवल संसदीय क्षेत्र बल्कि देशभर में भी अलग पहचान बनाई है। अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट में वित्त राज्यमंत्री के पदभार पर भी काबिज रहे। अनुराग ठाकुर वर्तमान में केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा एवं खेल मंत्री हैं।
 
राजनीतिक करियर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर राजनीति में आने से पहले अनुराग एक सैन्य अधिकारी थे। साल 2008 में उन्‍होंने राजनीति में प्रवेश किया और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। मई 2008 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार लोकसभा सदस्‍य निर्वाचित हुए।
 
इसके बाद 2009 में दूसरी बार उन्‍हें लोकसभा सदस्‍य के रूप में चुना गया। भाजपा की ओर से वे 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं बार लोकसभा के लिए चुने गए। अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले अनुराग एक सैन्य अधिकारी थे। अनुराग के पिता प्रेम कुमार धूमल भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और राज्य में मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
 
मई 2016 में उन्‍हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया। वे ऑल इंडिया भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल ही में मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद अनुराग ठाकुर को खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।
 
अनुराग ठाकुर को 2019 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्ष 2019 में ही ठाकुर को सामाजिक कल्याण, विशेष रूप से हेल्थकेयर, शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'चैंपियन ऑफ़ चेंज 2019' पुरस्कार दिया गया।
 
अनुराग ठाकुर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्‍यक्ष, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (एचपीओए) के अध्‍यक्ष, हॉकी हिमाचल के अध्‍यक्ष, हिमाचल प्रदेश टेबल-टेनिस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष और हॉकी इंडिया के एसोसिएट उपाध्‍यक्ष रहे हैं।
 
जन्म और शिक्षा : अनुराग ठाकुर का जन्‍म 24 अक्‍टूबर 1974 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में हुआ। इनकी माताजी का नाम शीला देवी और पत्नी का नाम शेफाली ठाकुर है। अनुराग ने जालंधर के दोआबा कॉलेज से स्‍नातक की डिग्री हासिल की है।