रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
Candidate Name अखिलेश यादव
State Uttar Pradesh
Party Samajwadi Party
Constituency Kannauj
Candidate Current Position former chief minister

Akhilesh Yadav Profile in hindi : उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज सीट से चुनाव मैदान में हैं। 15 मार्च 2012 में अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में उत्तरप्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे।

अखिलेश को कन्नौज में भाजपा के सुब्रत पाठक से कड़ी चुनौती मिलेगी, जो मौजूदा सांसद हैं। 2019 के चुनाव में पाठक ने अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को हराया था।
 
राजनीतिक करियर : अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के वारिस के तौर पर राजनीति को संभाला। अखिलेश यादव ने 2000 में कन्नौज से ही पहला लोकसभा चुनाव जीता था। मुलायम सिंह ने 1999 में कन्नौज और संभल दो सीटों से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कन्नौज सीट छोड़ दी और अपने बेटे को राजनीति में लॉन्च किया। इसके बाद उन्होंने लगातार दो बार लोकसभा का चुनाव जीता। 
 
अखिलेश यादव को 10 मार्च 2012 को उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था। उत्तरप्रदेश राज्य में विधान परिषद के सदस्य बनने के लिए 2 मई 2012 को लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। 
 
2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार नहीं बना पाई और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 2019 में आजमगढ़ लोकसभा सीट से दिनेश लाल यादव निरहुआ को हराया।
 
जन्म और शिक्षा : अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तरप्रदेश के सैफई में हुआ। उनकी माता का नाम मालती देवी है। पत्नी डिंपल यादव भी एक पॉलिटिशियन है। पेशे से इंजीनियर अखिलेश यादव ने अपनी स्कूली शिक्षा इटावा के सेंट मैरी स्कूल से पूरी की। 
 
अखिलेश ने राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई की। अखिलेश ने मैसूर के श्री जयचामाराजेंद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की और फिर सिडनी विश्वविद्यालय में एनवायरमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए।