Wdvideo Wz6ju8guxma

Breaking News: Indore में EV Car Charging के दौरान धमाका, एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

इंदौर में बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी एनेक्स में देर रात भीषण अग्निकांड में कम से कम 7 लोग जिंदा जलकर मर गए। शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। यहां गैस की करीब 15 सिलेंडर रखे हुए थे। इससे 4 गैस सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हुए। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक लॉक में बिजली बंद होने से दरवाजे खुल नहीं पाए, जिस कारण परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके। पारिवारिक आयोजन के चलते कुछ रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे, जिससे हादसे की त्रासदी और बढ़ गई। हादसे के तुरंत बाद इंदौर के कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने सुबह तक आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। #Indore #FireTragedy #BreakingNews #Indore #FireAccident #EVFire #BreakingNews #IndiaNews #MPNews #LatestNews #TopNews #Tragedy #ElectricVehicle #SafetyAlert #NewsUpdate #IndoreNews #AccidentNews #Emergency अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en