Hanuman Chalisa

Wdvideo Uaycsvrmu3e

Tue, 3 Nov 2026

Notifications

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैलियों के दौरान खुले तौर पर ऐलान किया कि वे भ्रष्टाचार और धनबल के जरिए हिमाचल प्रदेश सरकार को गिरा देंगे। राहुल गांधी मंडी में शुक्रवार को हुई मोदी की रैली का जिक्र कर रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि राज्य की कांग्रेस सरकार नहीं टिकेगी। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम एकमात्र इंसान जिनका डायरेक्ट कनेक्शन परमात्मा से है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अडाणी जैसे लोगों की मदद करके छोटे और मध्यम व्यवसायों को खत्म कर दिया तथा जीएसटी लाकर बेरोजगारी बढ़ाई। हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा के लिए समर्थन मांगते हुए सेना के जवानों के गढ़ ऊना में गांधी ने कहा कि देश दो तरह के सैनिक नहीं चाहता है और सत्ता में आने के बाद ‘अग्निपथ’ योजना खत्म करना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता होगी। #rahulgandhi #loksabhaelection2024 #pmmodi #himachalpradesh #breakingnews अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en