Radhe Shyam Movie Review in Hindi | राधे श्याम फिल्म समीक्षा | Prabhas | प्रभास | Pooja Hegde
Radhe Shyam Movie Review in Hindi किसी फिल्म की खराब कहानी और स्क्रीनप्ले किस तरह से एक्टर्स, कोरियोग्राफर, सिनेमाटोग्राफर, संगीतकार और अन्य तकनीशियनों की मेहनत पर पानी फेर देते हैं इसका उदाहरण है प्रभास की ताजा फिल्म 'राधेश्याम'। इस फिल्म को राधा कृष्ण कुमार ने लिखा और निर्देशित किया है और वे ही 'राधे श्याम' फिल्म को डूबोने के लिए जिम्मेदार हैं। एक लेखक के बतौर पर वे बहुत कन्फ्यूज नजर आए।
विज्ञान के इस युग में जहां सभी तर्क के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं वहीं यह फिल्म वैज्ञानिक सोच को पीछे ढकेलते हुए भाग्य, भविष्यवाणी और ज्योतिष पर विश्वास करने के लिए कहती है। फिल्म का प्लाट ही अतार्किक और अवैज्ञानिक है जिस पर म्यूजिकल लव स्टोरी की इमारत खड़ी की गई है जो ढह जाती है।
कहानी 1976 में सेट है। विक्रमादित्य (प्रभास) को भारत का नास्त्रेदमस कहा जाता है क्योंकि वह हाथ देखकर व्यक्ति का सटीक भविष्य बता देता है। आमतौर पर फिल्मों में ज्योतिष को धोती-कुर्ते में टीका लगाए टाइप्ड तरीके से दिखाया जाता है, लेकिन 'राधे श्याम' का विक्रमादित्य लड़कियों से फ्लर्ट करता है, शराब पीता है और पब जाता है। उसका कहना है कि उसके हाथ में प्यार और शादी की लकीर नहीं है।
#RadheShyam #Prabhas #PoojaHegde
https://hindi.webdunia.com/bollywood-movie-review/radhe-shyam-film-review-in-hindi-prabhas-pooja-hegde-samay-tamrakar-radha-krishna-kumar-122031100049_1.html
Visit our Website : https://hindi.webdunia.com/
Like us on Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Follow us on Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/