Wdvideo 9 Wn1_dmtju

Sun, 6 Sep 2026

Notifications

Nepal में चमत्कार; बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 लोग, अभी भी फंसे हैं सैकड़ों वर्कर

इसे कुदरत का करिश्मा नहीं तो और क्या कहेंगे जिस बाढ़ की भयावहता को दूर से देखकर लोग डर गए थे उसी भीषण बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग के मलबे से 2 जिंदगियां बाहर निकली। इस रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरंग में और भी लोगों के जिंदा होने की उम्मीद बंधी है। इसके बाद बचाव अभियान को और तेज कर दिया गया है। 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने रसुवा समेत नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई थी। इसके बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर स्टेशन में कई मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। बचाव अभियान के दौरान सुरंग के अंदर से लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिससे फंसे लोगों के जिंदा होने की उम्मीद बनी थी। #nepalflood #trishulitunnelrescue #viralvideo