Wdvideo 7a20bb6us_i

Meerut Blue Drum Case : मेरठ सौरभ केस, 13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने मुस्कान-साहिल

थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के नीले ड्रम के अंदर सौरभ के शव के टुकड़ों को बंद करके रखने का मामला बेहद चर्चित हुआ। सौरव की हत्या का उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। हत्या के आरोप में मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल मेरठ जेल में बंद है। इस चर्चित मर्डर केस में करीब 13 महीने बाद मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके कथित प्रेमी साहिल शुक्ला को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। इस दौरान मृतक सौरभ की मां रेनू और भाई बबलू भी कोर्ट पहुंचे और उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ नाराजगी जताते कहा कि दोनों को फांसी मिले। मुस्कान और साहिल के इस कृत्य के बाद लोगों में अब भी काफी आक्रोश है। इससे पहले 19 मार्च को पेशी के दौरान वकीलों द्वारा साहिल के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इसके बाद सुरक्षा कारणों से दोनों आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जा रही थी। #BlueDrum,#MuskaanMurder,#MeerutCase,#SaurabhKilling,#CourtTrial #नीलेड्रम,#मुस्कानहत्या,#मेरठमामला,#सौरभहत्या,#कोर्टपेशी अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en