Copenhagen Conference December | पिघल रही कश्मीर की खूबसूरती
पॉप गायिका टेरा नाओमी की पहल
PTI
विश्वप्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग में बर्फ की सफेद चादर से ढँकी कंगडुरी चोटी पर कश्मीरी शाल लपेटे अमेरिकी रॉक स्टार और यू ट्यूब पर तहलका मचा देने वाली टेरा नाओमी ने अपना प्रसिद्ध गीत 'से इट इज पॉसिबल' गाया। उनका मकसद कश्मीर जलवायु परिवर्तन के प्रति ग्लेश्यिरों की ओर भी दुनिया का ध्यान जाए। वे कश्मीर की खूबसूरती की कहानियाँ सुनकर यहाँ आई थीं, लेकिन ग्लेश्यिरों की दशा देखकर उन्हें दुःख पहुँचा क्योंकि कश्मीर को एशिया का वाटर टॉवर कहा जाता है। डल झील के किनारे नाओमी के कार्यक्रम का आयोजन गैर सरकारी संगठन 'मर्सी कोर' कर रहा है।
ND
कार्बन इन्टेसिटी :प्रति यूनिट सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से उत्सर्जित कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा।
इस संदर्भ में भारत के पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि भारत वर्ष 2005 के उत्सर्जन सार की तुलना में वर्ष 2020 तक उत्सर्जन 20 से 25 प्रतिशत कर अपनी कार्बन इन्टेंसिटी कम करेगा।
क्रेगर :कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में रुचि रखने वाला व्यक्ति
ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तपन) : ग्रीन हाउस गैसों की सघनता बढ़ने से पृथ्वी के सतही तापमान में वृद्धि।
