• Webdunia Deals
Candidate Name चंपई सोरेन
State झारखंड
Party BJP
Constituency सरायकेला
Candidate Current Position former chief minister

Champai Soren Profile in hindi : चंपई सोरेन (Champai Soren) झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Elections 2024) में सरायकेला से चुनाव मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, जो कभी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाते थे, अगस्त में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। हेमंत सोरेन ने जेल जाने पर चंपई सोरेन को राज्य का मुख्यमंत्री घोषित किया। झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन बिहार से अलग झारखंड के नए राज्य गठन के लिए चले आंदोलन में चंपई बेहद सक्रिय थे। झारखंड के आंदोलन में चंपई ने शिबू सोरेन का साथ दिया था। हेमंत सोरेन चंपई सोरेन को रिश्ते में चाचा मानते हैं।
 
राजनीति करियर : चंपई सोरेन ने 1991 में पहली बार उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी। वह जीत इसलिए बड़ी थी क्योंकि चंपई ने कद्दावर सांसद कृष्णा मार्डी की पत्नी को हराया था। इसके बाद चंपई सोरेन ने 1995 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर जीत हासिल की। 2000 में भाजपा के अनंतराम टुडू से चंपई चुनाव हार गए थे, लेकिन 2005 से लगातार चंपई सरायकेला से विधायक हैं। 2019 में उन्होंने बीजेपी के गणेश महाली को हराया था।
 
जन्म और शिक्षा : चंपई सोरेन का जन्म जिलिंगगौड़ा में हुआ था। चंपई सोरेन ने 10 तक की पढ़ाई की है। उसके बाद शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में कूद पड़े थे। चंपई सोरेन के 7 बच्चे हैं। पेशे से चंपई कृषक हैं और उन्होंने केवल मैट्रिक तक पढ़ाई की है। वे अब तक 1991 से अब तक विधायक हैं। चंपई कुछ मामलों में जेल भी जा चुके हैं।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Delhi 70 FEB, 05, 2025