• Webdunia Deals
Candidate Name वाईएस शर्मिला रेड्‍डी
State Andhra Pradesh
Party Congress
Constituency Kadapa
Candidate Current Position Congress State President

YS Sharmila Reddy biography in hindi : पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्रप्रदेश कांग्रेस की प्रमुख वाईएस शर्मिला रेड्‍डी (YS Sharmila Reddy) कडप्पा सीट से मैदान में हैं। कडप्पा उनके पिता की सीट रही है। कडप्पा से चुनाव लड़ने जा रहीं शर्मिला का मुकाबला चचेरे भाई वाईएस अविनाश से है। दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री और उनके भाई आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी भी उनके खिलाफ प्रचार करेंगे। 
 
राजनीतिक करियर : शर्मिला भी अपने पिता की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस का हिस्सा थीं। 2012 में जब जगन लंबे समय तक जेल में थे, तब शर्मिला ने वाईएसआरसी की कमान संभाली थी। 2019 के आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मिला ने अपने भाई के लिए प्रचार किया था। उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस के लिए पार्टी संयोजक के रूप में भी काम किया।
 
2009 में एक विमान दुर्घटना में तत्कालीन मुख्‍यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्‍डी आर की मृत्यु के बाद जब उनके समर्थक आत्महत्या करने लगे, तब जगन ने राज्य का दौरा शुरू किया था। इस दौरे को कांग्रेस नेतृत्व का समर्थन नहीं मिला। इसके बाद जगन और उनकी मां वाईएस विजयम्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और वाईएसआर कांग्रेस की शुरुआत की। उस समय शर्मिला भी वाईएसआर कांग्रेस का हिस्सा थीं।
 
जब जगन मोहन रेड्‍डी जेल में थे और उपचुनाव में प्रचार की कमान शर्मिला ने संभाली थी, तब वाईएसआरसीपी ने 18 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 15 पर जीत दर्ज की थी और एक संसदीय सीट पर भी जीत हासिल की थी। 2021 तक शर्मिला वाईएसआरसी में थी। फिर उन्होंने तेलंगाना में वाईएसआर तेलंगाना पार्टी के नाम से अपना अलग दल बना लिया। शर्मिला को उनकी मां वाईएस विजयम्मा का भी समर्थन प्राप्त है। लोकसभा चुनाव से पहले शर्मिला ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया।
 
शर्मिला का जन्म 17 दिसंबर 1973 पुलिवेंदुला आंध्रप्रदेश में हुआ। शर्मिला अपने भाई जगन से 1 साल छोटी हैं। शर्मिला की शादी अनिल कुमार से हुई है। अनिल कुमार एक हिन्दू थे और 1995 में शर्मिला से शादी के बाद उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया क्योंकि वाईएसआर का परिवार ईसाई है। 1998 में अनिल कुमार एक प्रचारक बन गए। शर्मिला और अनिल के दो बच्चे हैं - राजा रेड्डी और अंजिली रेड्डी।