• Webdunia Deals
Candidate Name बिप्लब कुमार देब
State Tripura
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Tripura West
Candidate Current Position Former Chief Ministers

Biplab Kumar Deb Profile in hindi : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb)  को त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा का टिकट दिया गया है। 2018 में देब ने यह दावा करते हुए देशव्यापी विवाद छेड़ दिया था कि महाभारत काल से इंटरनेट और सेटेलाइट मौजूद हैं। उनका मुकाबला त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा से होगा।
 
राजनीतिक करियर : बिप्लब कुमार देब के पिता हिरुधन देब जनसंघ के अच्छे कार्यकर्ता हुआ करते थे। वे भी दिल्ली में आरएसएस के और करीब आ गए और एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर काम किया। राजनीति में उनकी शुरुआत गोविंदाचार्य के साथ हुई। बिप्लब गोविंदाचार्य के निजी सचिव थे।

उन्होंने वाजपेयी सरकार में खान और खनिज राज्य मंत्री रहीं रीता बर्मा के निजी सहायक के तौर पर भी काम किया।  भाजपा ने अप्रैल 2015 में बिप्लब कुमार देब को राज्य में महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर त्रिपुरा भेजा।

8 अगस्त 2017 को बिप्लब देब ने कांग्रेस पार्टी के विधायकों को भाजपा में लाने में योगदान दिया। बिप्लब 7 जनवरी 2016 से 2018 तक त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के 25 साल के शासन को खत्म कर भाजपा को जीत दिलाई। उन्होंने 9 मार्च 2018 को त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 
 
जन्म और शिक्षा : बिप्लब कुमार का जन्म 25 नवंबर 1971 को त्रिपुरा में हुआ। उन्होंने स्कूली शिक्षा और त्रिपुरा विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई त्रिपुरा में पूरी की। 
 
विवादित बयान : बिप्लब देव बयानों से भी सुर्खियों में रहते हैं, जिन पर विवाद हो जाता है। एक समारोह को संबोधित करते हुए देब विवादों में घिर गए जब उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने जलियांवाला बाग घटना के विरोध में अपना नोबेल पुरस्कार लौटा दिया था।