Wdvideo Nv8cgj4njle

Coronavirus India Update: घट रही है कोरोना एंटीबॉडी, भारत में आ सकती है चौथी लहर

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस मामलों के चलते चौथी लहर की आशंका व्यक्त की जाने लगी है। ऐहतियात के तौर पर दिल्ली, तमिलनाडु व पंजाब समेत अन्य राज्यों में मास्क एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली और तमिलनाडु में तो सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए के जुर्माने के प्रावधान किया गया है। इसी बीच दिल्ली में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि Omicron BA.2.12.1 के 9 सब वैरिएंट राजधानी क्षेत्र में सक्रिय हैं। एक सर्वे के मुताबिक 17 फीसदी लोगों में ही एंटीबॉडी पाई गई है। यदि 70 फीसदी से ज्यादा लोगों में एंटीबॉडी खत्म होती है तो मामले बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में चौथी लहर आने की प्रबल आशंका है। दिल्ली सरकार ने नई कोरोना गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि स्कूलों में थर्मल स्कैनिंग के बिना छात्रों और शिक्षकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दूसरी ओर भारत दौरे पर आए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यह कहकर भारत की तारीफ की है कि वे भारतीय वैक्सीन की वजह से ही स्वस्थ हुए हैं। इस बीच महामारी को लेकर वैज्ञानिकों ने फिर चेतावनी दी है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक अमिता गुप्ता का कहना है कि असमान टीकाकरण भारत सहित पूरी दुनिया के लिए मुद्दा है और भारत में जहां अभी तक 2 फीसदी से भी कम आबादी को बूस्टर खुराक दी गई है, वहीं दुनिया के 56 देशों में अभी तक 10 प्रतिशत लोगों का भी टीकाकरण नहीं हुआ है। #CoronaIndiaUpdate #Omicron #BA2Variant #BA2_12Varient #Covid19 Visit our Website : https://hindi.webdunia.com/ Like us on Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Follow us on Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/