Doctor Strange in the Multiverse of Madness movie review in Hindi | मूवी रिव्यू
जैसा कि सभी जानते हैं कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फिल्मों के दीवानों की संख्या भारत में भी है और यह लगातार बढ़ती जा रही है। कभी मेट्रो सिटी में ही ये फिल्में देखी जाती थी, लेकिन अब छोटे शहरों में भी इन फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिलता है। 2016 में रिलीज हुई 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के सीक्वल 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का इंतजार महीनों से हो रहा था। यह इस अमेरिकन सुपरहीरो की लोकप्रियता का कमाल
है कि इस मूवी को विभिन्न फॉर्मेट्स और भाषाओं में डब कर रिलीज किया गया है।
कहानी एक ऐसी लड़की की है जो मल्टीवर्स की यात्रा करने की काबिलियत रखती है। जो खुद अपनी शक्तियों से अंजान है। उसकी शक्ति को हासिल करने के लिए उसके पीछे वांडा मैक्सिमॉफ लगी हुई है। डॉक्टर स्ट्रेंज और उसके साथी किस तरह से इस युवा लड़की की रक्षा के लिए मल्टीवर्स की यात्रा करते हैं, ये फिल्म का सार है।
फिल्म की कहानी सीधी और सरल है। बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव या घुमाव-फिराव नहीं है, लेकिन यात्रा मजेदार है। इसके पीछे निर्देशक सैम राइमी का अहम योगदान है। उन्होंने कहानी को इस तरह से पेश किया है कि जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, डर, फंतासी, सुपरहीरो के टकराव और स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये दर्शकों का रोमांच बढ़ता चला जाता है। उन्होंने फिल्म को लंबा नहीं खींचा और फालतू दृश्यों से बचने की पूरी कोशिश की है।
#DoctorStrange #MovieReview #ElizabethOlsen #BenedictCumberbatch #RachelMcAdams #XochitlGomez #BruceCampbell #BenedictWong #ChiwetelEjiofor
https://hindi.webdunia.com/bollywood-movie-review/doctor-strange-in-the-multiverse-of-madness-movie-revie-122050600042_1.html