Weather Update: दिल्ली-NCR समेत मैदानी राज्यों में वर्षा जारी, IMD का 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में 29 जून को पहुंचे मानसून में अब तक जितनी बारिश हुई है, वह सामान्य बारिश से करीब 8 प्रतिशत ज्यादा है। आईएमडी के अनुसार मैदानी राज्यों में वर्षा का दौर जारी है।