• Webdunia Deals
Candidate Name सज्जन सिंह वर्मा
State मध्यप्रदेश
Party Congress
Constituency सोनकच्छ (अजा)
Candidate Current Position MLA

कांग्रेस के कद्दावर नेता सज्जन सिंह वर्मा को एक बार फिर सोनकच्छ सीट से मैदान में उतारा है। सज्जन सिंह वर्मा कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। इस सीट पर सज्जन सिंह वर्मा का मुकाबला करने के लिए भाजपा इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर को मैदान में उतारा है। सोनकच्छ सीट सज्जन सिंह वर्मा की परंपरागत सीट रही है। सज्जन सिंह वर्मा इस सीट से 5 बार जीत चुके हैं। वर्मा ने 2018 का चुनाव 9 हजार 818 वोटों के अंतर से जीता था। 
 
पार्षद से मंत्री तक : सज्जन सिंह वर्मा शुरू से कांग्रेस में सक्रिय रहे। पार्षद से लेकर कांग्रेस सरकार में वे मंत्री पद तक रहे। वर्मा ने 1983 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था तब वे इंदौर नगर-निगम के पार्षद चुने गए थे। वर्मा इस पद पर 1985 तक रहे। 1985 में वे पहली बार विधायक चुनकर मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वे 1998, 2003 और 2008 में विधानसभा सदस्य चुने गए।

अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले सज्जन सिंह वर्मा 15वीं लोकसभा में देवास से सांसद चुने गए थे। 1997 में वर्मा मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष भी रहे। इसके साथ ही साथ वे विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। सज्जन सिंह वर्मा जल संसाधन, ऊर्जा, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण समिति के सदस्य रहे। 
 
जन्म और शिक्षा : सज्जन सिंह वर्मा का जन्म 24 अगस्त 1952 को इंदौर में हुआ था। वर्मा को राजनीति विरासत में मिली। उनके पिता बैनी प्रसाद वर्मा भी राजनीतिज्ञ थे। वे पहले समाजवादी पार्टी में रहे बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सज्जन सिंह की शिक्षा इंदौर से हुई। उन्होंने देवी अहिल्या विवि से समाज शास्त्र में एमए किया।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023