• Webdunia Deals
Candidate Name प्रहलाद सिंह पटेल
State मध्यप्रदेश
Party BJP
Constituency नरसिंहपुर
Candidate Current Position MP

Prahlad Singh Patel Biography in hindi : भाजपा ने प्रहलाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। प्रहलाद सिंह पटेल बुंदेलखंड में एक बड़ा नाम है और उन्हें उमा भारती का काफी करीबी कहा जाता है। 2005 में जब उमा भारती ने भाजपा से अलग होकर नई पार्टी बनाई थी। उस वक्त वे भाजपा छोड़कर उनके साथ चले गए।

2009 में उन्होंने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया। प्रहलाद सिंह पटेल वर्तमान में दमोह से लोकसभा सांसद हैं। अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में भी प्रहलाद सिंह पटेल केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और मोदी सरकार में भी केंद्रीय मंत्री हैं।
 
राजनीति की शुरुआत : प्रहलाद पटेल शुरू से ही आरएसएस और भाजपा से जुड़े रहे। प्रहलाद सिंह पटेल ने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की।

1980 में उन्होंने जबलपुर गवर्नमेंट साइंस कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष का चुनाव जीता था। 1989 में उन्होंने मध्य प्रदेश के सिवनी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और बीजेपी के टिकट पर संसद पहुंचे। उसके पहले वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी कई पदों पर काम कर चुके थे। 
 
1999 में प्रहलाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश के बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। 2003 में अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया। वाजपेयी सरकार में प्रहलाद सिंह पटेल को केंद्रीय राज्यमंत्री, कोयला मंत्रालय के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया था।
 
जब मिली हार : 2004 का लोकसभा चुनाव प्रहलाद सिंह पटेल ने छिंदवाड़ा से लड़ा और वे चुनाव हार गए। कमलनाथ ने प्रहलाद सिंह पटेल को हराया था। इसके बाद प्रहलाद सिंह पटेल भारतीय जनता मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष रहे।

2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दमोह से टिकट दिया गया और उन्होंने कांग्रेस के चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह को हरा दिया। 2019 के चुनाव में भी उन्हें दमोह से ही उम्मीदवार बनाया गया और उन्होंने एक बार फिर से जीत हासिल की। 
 
जन्म और शिक्षा : प्रहलाद सिंह पटेल का जन्म नरसिंहपुर में 1960 में हुआ था। दी गई जानकारी के मुताबिक प्रहलाद पटेल की बीएससी, एलएलबी, एमए (दर्शनशास्त्र) की शिक्षा आदर्श विज्ञान महाविद्यालय और यूटीडी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्यप्रदेश से हुई।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023