• Webdunia Deals
Candidate Name गोविंद सिंह राजपूत
State मध्यप्रदेश
Party BJP
Constituency सुरखी
Candidate Current Position MLA

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में गोविंद सिंह राजपूत को सुरखी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। वे शिवराज सरकार में मंत्री हैं। ये ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं।

2020 के मध्यप्रदेश राजनीतिक संकट के दौरान, उन्होंने पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन किया और उन 22 विधायकों में से एक थे जिन्होंने इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।
 
राजनीतिक करियर : गोविंद सिंह राजपूत युवक कांग्रेस के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। 2002 में गोविंद सिंह राजपूत को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया था। 2003 में 12वीं विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुए और कांग्रेस विधायक दल के सचेतक और प्रार्थना याचिका एवं सरकारी उपक्रम समिति के सदस्य भी रहे। 
 
गोविंद सिंह राजपूत के भाई गुलाब सिंह राजपूत जनपद पंचायत अध्यक्ष भी रहे। दिसंबर 2018 में उन्हें मध्य प्रदेश में राजस्व और परिवहन मंत्री के रूप में कमल नाथ कैबिनेट में शामिल किया गया। 21 अप्रैल 2020 को वे कैबिनेट मंत्री बने। 
 
सिंधिया परिवार से नजदीकी पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्व. माधवराव सिंधिया जब कांग्रेस पार्टी से नाराज हो गए थे. नाराज होकर स्व. माधव राव सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर नई पार्टी का गठन किया था। 
 
रैली के लिए जुटाई थी भीड़ : मध्यप्रदेश विकास पार्टी के नाम से स्व. माधव राव सिंधिया ने नई पार्टी का गठन किया था। उसी दौरान माधवराव सिंधिया सागर में रैली करने के लिए पहुंचे थे. उनकी रैली के दौरान ही गोविंद सिंह राजपूत ने माधवराव सिंधिया के लिए बहुत बड़ी रैली का आयोजन किया था। 
 
इसमें काफी संख्या में युवाओं की ब्रिगेड को भी शामिल किया था। रैली से माधवराव सिंधिया, गोविंद सिंह राजपूत से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए थे। उसके बाद से ही गोविंद सिंह राजपूत सिंधिया परिवार के खास लोगों में शामिल हो गए। यह सिलसिला आज भी जारी है और यही कारण है कि गोविंद सिंह राजपूत ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे खास और करीबी है।
 
सुरखी से जीता चुनाव : सुरखी विधानसभा से गोविंद सिंह राजपूत चुनाव लड़ते आ रहे हैं और इसी सीट से वे तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। 2003 में गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह को हराया था तो 2008 में गोविंद सिंह राजपूत ने बीजेपी के राजेन्द्र सिंह मोकलपुर को हराया था और 2018 में बीजेपी के सुधीर यादव को हराया जबकि इससे पहले 2013 के चुनाव में गोविंद सिंह राजपूत को भाजपा की पारूल साहू ने हराया था।
 
जन्म और शिक्षा : गोविंद सिंह राजपूत का 1 जुलाई 1961 को जन्म हुआ। उन्होंने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से राजनीति में एमए की डिग्री पूरी की। गोविंद सिंह राजपूत ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023