• Webdunia Deals
Candidate Name विजयलक्ष्मी साधौ
State मध्यप्रदेश
Party Congress
Constituency महेश्वर (अजा)
Candidate Current Position MLA

Vijayalaxmi Sadho  Biography in hindi  : विजयलक्ष्मी साधौ (Vijayalaxmi Sadho) मध्यप्रदेश में एक कद्दावर महिला नेता के रूप में मानी जाती हैं। साधौ को कांग्रेस ने खरगोन की महेश्वर सीट से मैदान में उतारा है। विजयलक्ष्मी साधौ के पिता सीताराम साधौ कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। उनके पिता सीताराम माधो भी 5 बार विधायक रह चुके हैं। विजय लक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ भाजपा का दामन थाम लिया है। 
 
राजीतिक सफर : साधौ 1985 में पहली बार यूथ कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई की महासचिव बनीं। इस पद पर साधौ 1992 तक रहीं। 1985 से 2018 तक विजयलक्ष्मी साधौ 5 बार विधायक के लिए चुनी गई हैं। 1990 और 2003 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2010 में साधौ मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद चुनी गईं। वे लगातार 2016 तक इस पद पर रहीं। अपने अब तक के राजनीतिक करियर में वे तमाम सरकारी और विधानसभा समितियों की सदस्य रहीं। विजय लक्ष्मी साधौ मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद भी रही हैं। दिग्विजय और कमलनाथ सरकार में वे मंत्री भी रही हैं।
 
जन्म और शिक्षा : महेश्वर डॉ. विजयलक्ष्मी की जन्मस्थली भी है। 13 नवंबर 1955 को उनका जन्म हुआ था। शिक्षा की बात करें तो प्राइमरी और हायर एजुकेशन के बाद वे पीएमटी में चुनी गईं। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में उन्हें एडमिशन मिला। यहां से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री ली, लेकिन राजनीति में रुचि होने के कारण उन्होंने अपने पेशे की दिशा बदल दी।
 
क्या है महेश्वर सीट का गणित : महेश्वर विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस का ज्यादातर समय कब्जा रहा है। सीताराम साधौ और उनकी बेटी विजयलक्ष्मी साधौ 5-5 बार यहां से विधायक चुने गए। 90 के दशक के बाद हुए 1990 के चुनाव में भाजपा के मदन वर्मा विजयी हुए थे, लेकिन इसके बाद विजयलक्ष्मी साधौ ने पिछली हार का बदला लेते हुए 1985 के बाद दूसरी बार यहां से चुनी गईं। 1998 के चुनाव में भी साधौ ने जीत हासिल की।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023