गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kangana Ranaut in India's Next Superstar with Karan Johar and Rohit Shetty
Written By

रोहित शेट्टी बनाएंगे कभी खुशी कभी गम का सीक्वल

रोहित शेट्टी बनाएंगे कभी खुशी कभी गम का सीक्वल - Kangana Ranaut in India's Next  Superstar with Karan Johar and Rohit Shetty
करण जौहर और रोहित शेट्टी का शो 'इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार' बहुत चर्चाओं में हैं। हमेशा इस शो में कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ गेस्ट बन कर आते रहते हैं और मस्ती करते हैं। लेकिन करण और कंगना वाला किस्सा अभी खत्म नहीं हुआ है। आखिर ये दोनों सेलीब्रिटीज़ खबरों में जो बने रहते हैं। 

जगजाहिर है कि करण और कंगना का नेपोटिस्म का बवाल बहुत लंबा चला था। ऐसे में लग रहा था कि अब ये दोनों कभी साथ नज़र नहीं आने वाले हैं, लेकिन इस शो में दोनों साथ नज़र आए और दोनों ने पुरानी बातों को भुलकर मस्ती भी की। रोहित ने दोनों को टास्क दिया कि वे फिल्म 'कभी खुशी-कभी गम' के एक सीन को रिक्रिएट करें। 
 
रोहित शेट्टी ने कहा कि हम यहां पर के3जी पार्ट 2 बनाने जा रहे हैं। मैं इस सीन को डायरेक्ट करूंगा। करण, शाहरुख का रोल प्ले करेंगे और कंगना उनकी गर्लफ्रेंड यानी काजोल होंगी। करण ने स्टाइल से आए ने एंट्री मारी। कंगना आरती की थाली लेते हुए आईं और करण के पैर छुए। पूरे माहौल में मस्ती छा गई। लगा नहीं था कि ऐसे खतरनाक बयानों के बाद दोनों आपस में कभी मिलकर इतनी मस्ती भी कर सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान की दादागिरी... अजय-शाहरुख-रणवीर का बिगड़ा खेल