शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Death of young men from drowning, Mumbai, Rescue operation
Written By
Last Modified: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (10:53 IST)

समुद्र में डूबने से चार युवकों की मौत, चौथा भी बरामद

समुद्र में डूबने से चार युवकों की मौत, चौथा भी बरामद - Death of young men from drowning, Mumbai, Rescue operation
मुंबई। गुरुवार की शाम जुहू बीच पर नहाने गए 5 दोस्तों में से 4 के शव बरामद किए जा चुके हैं। चौथा शव मिलने के साथ ही बचाव अभियान भी समाप्त हो गया।


डीएन नगर अंधेरी के 5 दोस्त गुरुवार शाम जुहू बीच पर नहाने गए थे। अचानक वह समुद्र में डूबने लगे। मौके पर उपस्थित लाइफ गॉर्ड के जवानों ने एक शख्स को बचा लिया। हादसे में चार लोग डूब गए। एक शव गुरुवार की शाम तक ही ढूंढ लिया गया था।

जबकि 2 शव नौसेना और तटरक्षक बल की मदद से शुक्रवार को बरामद हुए। चौथा शव जेडब्‍ल्‍यू मेरियट होटल के पीछे समुद्र में रात डेढ़ बजे बरामद हुआ।
मृतकों की पहचान फरदीन सौदागर (17), नाजीर गाजी (17), सोहैल खान (17) के रूप में हुई है। मृतकों को विलेपार्ले के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।