• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Coast Guard Rescues 11 Of Sunken Ship Off
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (08:40 IST)

समुद्र में डूब रहा था जहाज, भारतीय तटरक्षक बल ने बचाई 11 की जान

समुद्र में डूब रहा था जहाज, भारतीय तटरक्षक बल ने बचाई 11 की जान - Coast Guard Rescues 11 Of Sunken Ship Off
नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल ने गुरुवार को अंडमान द्वीप पर समुद्र में डूबते एक जहाज से 11 लोगों को बचा लिया। तटरक्षक बल का जहाज बचाए गए लोगों के साथ पोर्ट ब्लयेर जा रहा है।
 
तटरक्षक बल (आईसीजे) ने एक बयान में कहा कि पोर्ट ब्लयेर पर समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) को सुबह करीब 6:25 बजे 'एमवी आईटीटी पैंथर' जहाज से मुसीबत में होने का संदेश मिला। जहाज के चालक दल के सदस्यों ने पोत को छोड़ दिया और लाइफ राफ्ट पर आ गए।
 
सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत एक डोर्नियर विमान भेजा तथा बचाव अभियान के लिए पोर्ट ब्लयेर से ‘राजकमल’ जहाज को तैनात किया। आईसीजे ने सुबह नौ बजे लाइफ राफ्ट पर लोगों की पहचान की।
 
बताया जा रहा है कि स्थिरता खोने के कारण एमवी आईटीटी पैंथर जहाज डूब गया। बचाए गए सभी लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया तथा उन्हें भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया। तटरक्षक बल का जहाज बचाए गए लोगों के साथ पोर्ट ब्लयेर जा रहा है।
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से लेकर अब तक भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में फंसे 115 नाविकों और मछुआरों की जान बचाई है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
पॉप सिंगर चेस्टर बेनिंगटन ने की आत्महत्या