मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Congress Manifesto for mp government
Written By विकास सिंह
Last Updated : शनिवार, 10 नवंबर 2018 (12:40 IST)

कांग्रेस ने की वादों की बौछार, किसानों को कर्ज माफी, बिजली बिल आधा होगा...

कांग्रेस ने की वादों की बौछार, किसानों को कर्ज माफी, बिजली बिल आधा होगा... - Congress Manifesto for mp government
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजयसिंह ने पार्टी का वचन पत्र जारी किया।
 
वचन पत्र में कांग्रेस ने सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ करने के साथ ही युवाओं की शिक्षा और रोजगार देने के लिए कई बड़े वादे किए हैं। घोषणा पत्र जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज मप्र के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि कांग्रेस घोषणापत्र नहीं वचन पत्र जनता के सामने ला रही है और कांग्रेस ने इसे जनता से पूछकर तैयार किया है।
वचन पत्र के मुख्य बिंदु
 
  • किसानों का कर्जा माफ
  • बिजली का बिल आधा
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन 350 से बढ़ाकर 1000 रुपए
  • नया सवेरा कार्यक्रम लागू करेंगे, महिलाओं के स्व-सहायता समूह को जोड़ेंगे
  • बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार की राशि दी जाएगी
  • मध्यप्रदेश में विधानसभा परिषद का गठन किया जाएगा
  • वकीलों और पत्रकारों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट
  • बेघर लोगों को ढाई लाख रुपया अनुदान और 450 वर्गफुट का प्लाट
  • प्रदेश रत्न और प्रदेश भूषण पुरस्कार दिया जाएगा
  • मंडी टैक्स में एक फीसदी की कमी
  • दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया जाएगा
  • औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा
  • महिलाओं को पुलिस बल में भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।