शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Virat Kohli, Kareena Kapoor, Veere Di Wedding
Written By

विराट कोहली को इस एक्ट्रेस ने बताया हॉट

विराट कोहली को इस एक्ट्रेस ने बताया हॉट - Virat Kohli, Kareena Kapoor, Veere Di Wedding
क्रिकेटर विराट कोहली की लोकप्रियता पर किसी को शक नहीं है और अब बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने भी विराट को हॉट बता दिया है। ये कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर खान है, जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। पता नहीं यह बात अनुष्का शर्मा को पता चली या नहीं। 


 
प्रमोशन के दौरान करीना से पूछा गया कि किस क्रिकेटर को वे हॉट मानती हैं, तो उन्होंने विराट का नाम लिया। उन्होंने कहा कि विराट की फिटनेस से वे बेहद प्रभावित हैं। उन्हें सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन भी बेहद पसंद हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वे सैफ अली खान को सबसे ऊपर रखती हैं। 
 
बात तैमूर की भी निकली और पूछा गया कि तैमूर क्या बनेगा? इस पर करीना ने कहा कि सैफ चाहते हैं कि तैमूर अपने दादा की तरह क्रिकेटर बने। वैसे तैमूर क्रिकेटर या एक्टर में से ही कोई एक बनेगा। 
 
करीना की वीरे दी वेडिंग एक जून को प्रदर्शित हो रही है और इसमें करीना कपूर का सेंट्रल कैरेक्टर है। 
ये भी पढ़ें
विराट कोहली ने दिए संकेत कि वे पैरेंट बनने के लिए हैं तैयार