• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. housefull 5 two climaxes 5a and 5b know about moive story
Last Updated : गुरुवार, 5 जून 2025 (16:25 IST)

हाउसफुल 5 में होंगे दो-दो क्लाइमैक्स, 5A और 5B वर्जन में अलग-अलग होंगे कातिल

Housefull 5 Movie
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। 'हाउसफुल 5' में कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस भी देखने को मिलने वाला है। इतना ही नहीं यह फिल्म काफी अलग होने वाली है क्योंकि इसके दो क्लाइमैक्स होंगे। 
 
सेंसर बोर्ड ने 'हाउसफुल 5' को दो सर्टिफिकेट दिए हैं। इसके बाद से दर्शक बड़ी दुविधा में है कि फिल्म का 5A वर्जन देखें या 5B वर्जन। हाल ही में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने बताया है कि 'हाउसफुल 5 पहली ऐसी फिल्म है जिसमें क्लाइमैक्स 5ए और क्लाइमैक्स 5बी होने वाला है। 
 
दोनों क्लाइमैक्स में कातिल अलग होगा। यह भारत में एक नया प्रयोग है। वहीं दर्शकों के सामने बड़ी दुविधा है कि वह हाउसफुल का कौन सा वर्जन सिनेमाघरों में देखने जाए। वहीं मेकर्स को इससे काफी फायदा होने वाला है क्योंकि बहुत से दर्शक फिल्म के दोनों ही क्लाइमैक्स देखने के लिए सिनेमाघर का रुख करेंगे। 
 
'हाउसफुल 5' करीब 5 हजार थिएटर्स में रिलीज होरही है। इस बात का ख्याल रखा गया है कि दोनों वर्जन के समान शो दिखाएठ जाए। खबर यह भी आ रही है कि मेकर्स ने सिर्फ फिल्म के क्लाइमैक्स को ही अलग नहीं रखा है, बल्कि आखिरी के 20-25 मिनट भी अलग-अलग है। 
 
बता दें कि ‘हाउसफुल 5' एक मर्डर मिस्ट्री है, जो एक क्रूज पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, फरदीन खान, डिनो मोरिया, जैकी श्रॉफ, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, निकितन धीर और जॉनी लीवर जैसे सितारे शामिल हैं। फिल्म का ‍निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। यह फिल्म 6 जून को रिलीज हो रही है। 
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, ये सेलेब्स पर्यावरण की रक्षा के लिए उठा रहे आवाज