मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aamir Khan, Salman Khan, Tiger Zinda Hai, 300 crore
Written By

आमिर 2 और सलमान 3 : सल्लू निकले आगे

आमिर 2 और सलमान 3 : सल्लू निकले आगे - Aamir Khan, Salman Khan, Tiger Zinda Hai, 300 crore
आमिर खान के नाम पर अनोखा रिकॉर्ड है। सौ करोड़ क्लब की पहली फिल्म (गजनी), दो सौ करोड़ क्लब की पहली फिल्म (3 इडियट्स) और तीन सौ करोड़ क्लब की पहली फिल्म (पीके) उनके नाम पर है। तीन सौ करोड़ क्लब में उनकी दो फिल्में शामिल हैं। दंगल ने तो 387 करोड़ रुपये के लगभग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 
तीन सौ करोड़ क्लब में शाहरुख खान की एंट्री अब तक नहीं हो पाई है। शायद वे इस बात पर मन ही मन में दु:खी भी होंगे। सलमान की तीन सौ करोड़ क्लब में तीन फिल्में शामिल हैं। सुल्तान और बजरंगी भाईजान, और अब टाइगर जिंदा है भी लगभग शामिल हो गई है। 
 
इस तरह से तीन सौ करोड़ क्लब में सबसे आगे सलमान हो गए हैं। अब तक आमिर और सलमान में मुकाबला दो-दो से बराबरी पर था, लेकिन अब सलमान ने बढ़त बना ली है। 2 के मुकाबले 3 फिल्मों से वे आगे हो गए हैं। 
 
2018 में सलमान की रेस 3 और आमिर की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान प्रदर्शित होने वाली है। देखना ये कि आमिर पीछे ही रहते हैं, बराबरी करते हैं या सलमान बढ़त और बढ़ा लेते हैं। 
ये भी पढ़ें
2018 में रिलीज होंगी ये भव्य हॉलीवुड मूवीज़