बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Salman Khan, Race 3, Remo Dsouza
Written By

खुल गया राज... सलमान ने रेमो को क्यों बनाया रेस 3 का डायरेक्टर!

खुल गया राज... सलमान ने रेमो को क्यों बनाया रेस 3 का डायरेक्टर! - Salman Khan, Race 3, Remo Dsouza
रेस सीरिज के पहले दो पार्ट अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किए थे, लेकिन तीसरे भाग में इन भाइयों की जगह रेमो डिसूजा ने ले ली। इस निर्णय से सभी को आश्चर्य हुआ। इसके पीछे सलमान खान का हाथ है, ये बात सभी जानते हैं क्योंकि रेस 3 से जुड़े सारे निर्णय सलमान खान ले रहे हैं और ये फैसला भी उन्होंने ही लिया। आखिर रेमो ही क्यों? इस बात का खुलासा हो गया है। 
 
सूत्रों का कहना है कि रेमो ने सलमान खान को लेकर एक फिल्म प्लान की थी, जिसमें सलमान एक डांसर का रोल अदा कर रहे थे जो 14 वर्षीय लड़की का पिता भी है। सलमान ने अपनी डांसिंग स्किल्स सुधारने की कोशिश भी शुरू कर दी थी। 
 
बाद में सलमान को अहसास हुआ कि इस रोल में वे जम नहीं पाएंगे। वे डांवाडोल होने लगे और रेस 3 साइन कर ली। यह खबर जब रेमो को पता चली तो उनके पैरों तले जमीं खिसक गई। ए फ्लाइंग जट्ट की असफलता की मार झेल रहे रेमो को लगा कि यदि सलमान वाली फिल्म बंद हुई तो उनका करियर ही ठप्प हो जाएगा। 
 
वे भागे-भागे सलमान के पास पहुंचे। अपनी कहानी सुनाई। दिलदाल सलमान यह सुन कर पसीज गए। उन्होंने रेमो से कहा कि तुम्हारी वो वाली फिल्म तो नहीं कर पाऊंगा, लेकिन रेस 3 में तुमको फिट करवा देता हूं। रेमो को तो विश्वास नहीं हुआ। फौरन वे मान गए और अब रेस 3 सलमान को लेकर उन्होंने शुरू कर दी। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' से नवाजुद्दीन लेंगे टक्कर