शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Big Boss 11, BB11, Salman Khan, Zoya Afroz, Natalia
Written By

बिग बॉस 11 में होगी दो हॉट वाइल्ड कार्ड एंट्री!

बिग बॉस 11 में होगी दो हॉट वाइल्ड कार्ड एंट्री! - Big Boss 11, BB11, Salman Khan, Zoya Afroz, Natalia
बिग बॉस सीजन 11 के घर में इतने हंगामे हो रहे हैं कि घर से ज़्यादा वह एक पागलखाना लगता है। एक तरफ शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता अपनी पुरानी लड़ाइयां बढ़ाने में लगे हैं, वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स भी कारनामे करने में कम नहीं हैं। अब खबर है कि घर में नए सदस्यों के तौर पर शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं। इनके नाम जोया और नतालिया बताए जा रहे हैं। 
 
जोया अफ्रोज ने 2013 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और नतालिया एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल है। अगर यह सच है, तो इस सीज़न में नतालिया घर की दूसरी अंतरराष्ट्रीय मॉडल होंगी। इससे पहले ल्यूसिंडा निकोलस शो की कंटेस्टेंट थीं, जो अब बाहर हो चुकी हैं। 
 
ज़ोया और नतालिया दोनों ही हॉट लड़कियां हैं और घर के मेल कंटेस्टेंट्स का ध्यान खींचने के लिए ये दोनों शो में जाने वाली हैं। यह देखना ज़्यादा मज़ेदार होगा कि कैसे ये दोनों बिग बॉस के इस विवादों वाले घर में रह पाएंगी। 
ये भी पढ़ें
सारा अली खान को मिल गई एक और फिल्म