• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. INS Kolkata reached Mumbai from Somalia coast with 35 pirates
Last Updated : शनिवार, 23 मार्च 2024 (15:32 IST)

युद्धपोत INS Kolkata 35 जलदस्युओं को लेकर सोमालिया तट से मुंबई पहुंचा

समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंपा

युद्धपोत INS Kolkata 35 जलदस्युओं को लेकर सोमालिया तट से मुंबई पहुंचा - INS Kolkata reached Mumbai from Somalia coast with 35 pirates
INS Kolkata reached Mumbai : सोमालिया (Somalia) तट के पास एक अभियान में पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर युद्धपोत आईएनएस कोलकाता (INS Kolkata) शनिवार सुबह मुंबई पहुंचा। नौसेना (Navy) ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि यहां लाने के बाद इन समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।
 
यह कार्रवाई 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत की गई जिसके तहत भारतीय नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र से गुजरने वाले नाविकों और मालवाहक पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 
35 समुद्री लुटेरों को लेकर 23 मार्च को मुंबई पहुंचा : नौसेना ने कहा कि आईएनएस कोलकाता पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर 23 मार्च को मुंबई पहुंचा। भारतीय कानूनों, विशेष रूप से समुद्री डकैती-रोधी अधिनियम, 2022 के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए समुद्री लुटेरों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

 
समुद्री लुटेरों के जहाज 'एक्स-एमवी रुएन' को रोका : उसने कहा कि विशिष्ट सूचना के आधार पर 15 मार्च की सुबह शुरू हुए 40 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान आईएनएस कोलकाता ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों के जहाज 'एक्स-एमवी रुएन' को रोका। नौसेना ने कहा कि जहाज 'एक्स-एमवी रुएन' का इस्तेमाल समुद्र क्षेत्र में लूटपाट करने और वाणिज्यिक पोतों को बंधक बनाने के लिए किया जा रहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
संकट में AAP, केजरीवाल की गिरफ्‍तारी के बाद पार्टी कार्यालय भी सील, क्या बोलीं आतिशी?