• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IT department raids premises associated with AAP MLA
Last Updated : शनिवार, 23 मार्च 2024 (13:04 IST)

आप विधायक से जुड़े परिसरों पर आईटी विभाग की रेड, दस्तावेज बरामद

अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई

आप विधायक से जुड़े परिसरों पर आईटी विभाग की रेड, दस्तावेज बरामद - IT department raids premises associated with AAP MLA
arvind kejriwal news in hindi : आयकर विभाग (IT department) ने कथित कर चोरी की जांच के तहत शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुलाब सिंह यादव और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
 
मटियाला सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं : यादव (45) 2 बार के विधायक हैं और दिल्ली विधानसभा में मटियाला सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूत्रों ने बताया कि कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली के घुम्मनहेड़ा गांव में आप विधायक और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। सूत्रों ने कहा कि कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं और कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Live : BRS नेता के कविता की ED हिरासत 26 मार्च तक बढ़ी