शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Patna sahib Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By

पटना साहिब लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

पटना साहिब लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम । Patna sahib Lok Sabha Election 2019 Live Result - Patna sahib Lok Sabha Election 2019 Live Result
[$--lok#2019#state#bihar--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : रविशंकर प्रसाद (भाजपा), शत्रुघ्न सिन्हा (कांग्रेस)
भाजपा का गढ़ कही जाने वाली पटना साहिब की इस सीट पर इस बार मुकाबला रोचक होने जा रहा है, क्‍योंकि यहां से भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्‍हा और भाजपा के रविशंकर प्रसाद की प्रतिष्‍ठा दांव पर है। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा उम्‍मीदवार शत्रुघ्न सिन्‍हा ने यहां भारी मतों से जीत दर्ज की थी। 

[$--lok#2019#constituency#bihar--$]
 
 
परिचय : देश का एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है पटना। इसे पहले पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। यह बिहार की राजधानी होने के साथ ही राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। पटना संसदीय क्षेत्र के 2 हिस्सों में बंटने के बाद पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया। आधुनिक पटना उन विशेष शहरों में से एक है जो प्राचीनकाल से आज तक आबाद है। इस शहर की स्थापना 2000 साल पहले हुई थी। गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म भी यहीं हुआ था। प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों सिख श्रद्धालु यहां हरमंदिर साहिब के दर्शन करने आते हैं। श्री तख्त पटना साहिब जी सिखों के महत्वपूर्ण 5 तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां प्राचीन सरोवरों में से रामसर, श्यामसर और मंगलसर आज भी स्थित हैं।

जनसंख्‍या : पटना जिले की कुल जनसंख्‍या 58 लाख 38 हजार 465 है। जिसमें 30 लाख 78 हजार 512 पुरुष और 27 लाख 59 हजार 953 महिलाएं हैं।
 
अर्थव्यवस्था : चावल यहां की मुख्य फसल है। यह एक तिहाई से अधिक क्षेत्रफल में बोई जाती है। यहां से मुख्यत: अनाज, गन्ना, तीसी और चावल का निर्यात होता रहा है। इस शहर के आसपास कई चीनी मिले हैं। यह शहर प्राचीनकाल से ही कृषि और व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है। मुख्यत: व्यापार और विलासिता सामग्रियों के ब्रांड केंद्र के रूप में विख्यात है यह शहर। यहां की अर्थव्यवस्था 2005 से सतत् विकास की रही है और यह मुख्य रूप से रोजमर्रा के उपभोग सामग्री उद्योग, सेवा क्षेत्र और हरित क्रांति उद्योग से प्रोत्साहित रही है। 
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर गंगा के दक्षिणी तट पर स्थित है। इसका विस्तार उत्तर-दक्षिण की अपेक्षा पूर्व-पश्चिम में बहुत अधिक है। यह शहर 3 ओर से गंगा, सोन नदी और पुनपुन नदियों से घिरा हुआ है। अब इस शहर का विस्तार पश्चिम की ओर अधिक हुआ है और यही कारण है कि यह दानापुर से जा मिला है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : पटना साहिब में भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। हाल ही में वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के उम्‍मीदवार और अभिनेता कुणाल सिंह को शिकस्‍त देकर यह सीट हासिल की थी।
 
बिहार के बारे में : बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। वर्तमान में भाजपा के पास 22, जदयू 2, लोजपा 6, राजद 4, कांग्रेस 2, रालोसपा 3, राकांपा के पास एक सीट है। इस बार भाजपा, जदयू और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस राजद, रालोसपा और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

इस चुनाव में भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि रामविलास पासवान की लोजपा के लिए 6 सीटें छोड़ी गई हैं। इसके अतिरिक्त महागठबंधन में राजद 20, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, वीआईपी 3, हम 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि राजद उम्मीदवार 17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सीपीआई (माले) और शरद यादव एवं एक अन्य उम्मीदवार राजद के चिह्न पर ही चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें
बेगूसराय लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम