शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol and diesel prices
Written By
Last Modified: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (10:48 IST)

नहीं मिल रही राहत, फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

नहीं मिल रही राहत, फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम - Petrol and diesel prices
पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। गुरुवार को भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई और इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। बताया जाता है कि इसका कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कच्चे तेल की कीमतें बढ़ना है। आने वाले दिनों में भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत यहां 14 पैसे बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के साथ यहां पेट्रोल 91.34 रुपए प्रति लीटर हो चुका है। मुंबई में डीजल भी 80 के पार पहुंच गया है। मुंबई में एक लीटर डीजल के लिए 21 पैसे ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं डीजल 80.10 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे महंगा हुआ है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84 रुपए हो गई है। डीजल की कीमत भी 20 पैसे बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के साथ यह 75.45 प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच चुका है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। मई 2014 से, मोदी सरकार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 12 बार वृद्धि की। पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क को 211 प्रतिशत बढ़ाया और डीजल पर 443 प्रतिशत बढ़ाया। सीमा शुल्क में कई तरह से बढ़ोतरी की गई।
ये भी पढ़ें
बाबुल सुप्रियो ने लगाया पश्चिम बंगाल सरकार पर धमकी का आरोप, शान के कार्यक्रम में जाने से रोका