शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates increased
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (09:41 IST)

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है इसके दाम

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है इसके दाम - Petrol Diesel rates increased
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए। दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 83.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल की कीमत 16 पैसे बढ़कर 75.25 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 
 
सोमवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 83.73 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा था जबकि डीजल 75.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था।
 
मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़े हैं। यहां पेट्रोल 91.20 रुपए प्रति लीटर बेचा रहा है जबकि डीजल 17 पैसे के इजाफे के साथ 79.89 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
ये भी पढ़ें
दो अक्टूबर को शाकाहार दिवस के रुप में नहीं मनाएगा रेलवे, जानिए क्या है कारण...