नवरात्रि उपवास में खिली रहे सेहत
FILE
उपवास के दौरान भी ये बातें पूरी तरह लागू होती हैं। इसके लिए जरूरी है कि ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जो व्रत व सेहत दोनों दृष्टि से लाभदायक हो।
FILE
ऐसे में सम्पूर्ण कैलोरी की मात्रा ग्रहण की जानी चाहिए। इसके लिए जब भी काम पर हों तो फ्रूट्स व पैक मिल्क, सूप, फलों का रस, लस्सी या ड्रायफ्रूट लेती रहें। इससे आपको एनर्जी मिलती रहेगी। फलाहारी में जहां तक हो सके लाइट फूड लें।
उपवास के दौरान यदि संभव हो तो एक समय अच्छी तरह भोजन लें और दूसरे वक्त दूध व दूध से बने प्रोडक्ट का सेवन करें। दूध से बनी चीजों से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलता है।
यदि एक वक्त भोजन नहीं ले रहे हों तो साबूदाने का पोहा, शकरकंद, दूध, दही, नीबू का शरबत, एप्पल और टमाटर का सूप (बिना प्याज लहूसन का), मौसमी फल, जूस और सलाद जरूर लें। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

