शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 5 Reason Of Fatty Liver Disease
Written By

फैटी लि‍वर के यह 5 असली कारण, जरूर जानें

फैटी लि‍वर के यह 5 असली कारण, जरूर जानें - 5 Reason Of Fatty Liver Disease
जब लि‍वर में गैर जरूरी फैट की मात्रा बढ़ जाती है, तो फैटी लिवर की समस्या सामने आती है। इसके कई कारण हो सकते हैं जिन्हें जानना बेहद आवश्यक है ताकि आप इससे बच सकें। जानिए फैटी लिवर के यह 5 कारण - 
 
1 अनुचित आहार - अत्यधिक भारी या तेल-मसाले युक्त आहार, फास्ट फूड अधिक खाना या फिर कच्चा-पक्का भोजन लेना जिसके लिए शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़े, आपको फैटी लिवर की समस्या दे सकता है।
 
2 मोटापा - मोटापा भी इस समस्या का एक प्रमुख कारण हो सकता है। शरीर में अत्यधिक वसा न केवल फैटी लिवर बल्कि उच्च रक्तचाप या अन्य सेहत समस्याओं के लिए जिम्मेदार है।
 
3 दवाओं का सेवन - कुछ दवाएं भी फैटी लिवर की समस्या को पैदा कर सकती हैं और उसे बढ़ा भी सकती है। शोध में यह सामने आया है कि एस्पिरिन जैसी दवाईयां इसका कारण बन सकती हैं।
 
4 अल्कोहल - अल्कोहल का सेवन फैटी लिवर की बढ़ती समस्या के लिए एक बड़ा जिम्मेदार कारण है। अगर आप अधिक शराब पीते हैं, तो यह समस्या आपके साथ हो सकती है।
 
5 अनुवांशिक - इस समस्या के लिए कभी-कभी अनुवांशिकता भी जिम्मेदार हो सकती है। अगर आपके घर में किसी को, खास तौर से माता या पिता को यह है, तो आपके लिए संभावना बढ़ जाती है।