मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 4 health benefits of almond flour
Written By

गेहूं के आटे के फायदे तो सुने होंगे, अब जानिए बादाम के आटे के बेमिसाल सेहत फायदे

गेहूं के आटे के फायदे तो सुने होंगे, अब जानिए बादाम के आटे के बेमिसाल सेहत फायदे - 4 health benefits of almond flour
गेहूं के आटे के फायदे तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी बादाम के आटे के फायदों के बारे में सुना है? जिस तरह भिगी बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह इसके आटे को खाने से भी कई सेहत फायदे मिलते हैं। बादाम में सोडियम नहीं होने से हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिये भी लाभदायक होता है। इसके अलावा बादाम में पोटैशियम, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस भी होते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपको कई सेहत लाभ मिलते हैं। आइए, जानते हैं -   
 
1 माना जाता है कि बादाम का आटा दूध से भी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें दूध से ज्यादा मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम होता है। यह तीनों मिनरल हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होते है। 
 
2 बादाम की ही तरह इसका आटा भी दिमाग की सेहत, दिमाग की ग्रोथ और आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
 
3 बादाम के आटे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियां मजबूत बनने में सहायक होता हैं। जो लोग जिम जाते हैं और मसल्स बनाना चाहते हैं तो उनके लिए बादाम का आटा नियमित इस्तेमाल करना फायदेमंद होगा।
 
4 इसमें डायटरी फाइबर मौजूद होने की वजह से ये आसानी से पच जाता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसके अलावा इसे खाने से डायरिया और कब्ज जैसी समस्या भी नहीं होती हैं।

 
ये भी पढ़ें
पुस्तक समीक्षा : रामायण के रहस्य का अद्भुत ग्रंथ है 'षोडशी'