सेहत के लिए लाजवाब टिप्स
नियम-पालन करें, सेहतमंद बनें
रेखा मेहता * ताँबे के बर्तन में पीने का पानी रखना चाहिए। * सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना चाहिए। * सुबह का खाना दस से बारह बजे के बीच खाना चाहिए। * खाना खाते समय खुश रहना चाहिए। * भोजन के साथ सलाद खाना चाहिए। * दोनों समय के भोजन के बीच सात घंटे का अंतर होना चाहिए। * खाने के साथ थोड़ा पानी पीना चाहिए, ज्यादा नहीं। * खाना खाने के बाद कुल्ला करना चाहिए। * खाना खाने के बाद पाँच सौ कदम चलना चाहिए। * रात का खाना छः से नौ बजे के बीच खाना चाहिए। * रात को दस बजे के बाद कुछ नहीं खाना चाहिए। * रात को सोने के पहले दूध पीना चाहिए। * खाना खाने के बाद बाईं करवट आराम करना चाहिए। * रात का खाना सोने से दो घंटे पूर्व खाना चाहिए। * रात को ब्रश करके सोना चाहिए। * खाने का समापन मिठास (मिठाई) के साथ करना चाहिए।