बुधवार, 9 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. Prime Minister Narendra Modi's speech on victory in Haryana
Last Updated : मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (22:13 IST)

कांग्रेस के लिए नो एंट्री, झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है, हरियाणा में जीत पर बोले PM मोदी

कांग्रेस के लिए नो एंट्री, झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है, हरियाणा में जीत पर बोले PM मोदी - Prime Minister Narendra Modi's speech on victory in Haryana
Haryana Assembly elections results 2024 : हरियाणा (Haryana) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर सत्ता कायम रखने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को नई दिल्ली में कहा कि राज्य के लोगों ने झूठ को खत्म कर दिया और सत्य, विकास और सुशासन की जीत सुनिश्चित की है।ALSO READ: PM मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा चुनाव में जीत के लिए दी बधाई
 
भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होना भारत के संविधान और लोकतंत्र की जीत है। मोदी ने कहा कि जब भी भाजपा किसी राज्य में सरकार बनाती है, तो लोग लंबे समय तक उसका समर्थन करते हैं और कांग्रेस के लिए 'नो एंट्री' बोर्ड लगा देते हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शायद ही कभी सत्ता में वापस आती है। 13 साल हो गए जब कांग्रेस असम में सत्ता में वापस आई थी, और कुछ राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस 60 साल से सत्ता में नहीं लौटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक बार जब लोग कांग्रेस को बाहर कर देते हैं तो वे उसे वापस नहीं आने देते। वे कांग्रेस के लिए 'नो एंट्री' बोर्ड लगा देते हैं। यह ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा माना कि सत्ता उसका जन्मसिद्ध अधिकार है।ALSO READ: हरियाणा चुनाव 2024 : क्या कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई ने भाजपा को दी बढ़त?
 
मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया है और हर जगह कमल खिल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दलितों, आदिवासियों, किसानों और युवाओं को हर संभव तरीके से भड़काने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसकी चालों और दुष्प्रचार को समझ लिया और पार्टी को नकार दिया।ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार को लेकर क्या बोली कांग्रेस
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि गीता की धरती पर सत्य, विकास और सुशासन की जीत हुई है। मोदी ने कहा कि आज हरियाणा में विकास की गारंटी ने झूठ की गोटी को मात दे दी है। उन्होंने कांग्रेस पर देश को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया।ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर किसने क्या कहा?
 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस 'परजीवी' बन गई है, जो अपने गठबंधन सहयोगियों पर निर्भर है और कई बार उन्हें निगल जाती है। मोदी ने कहा कि हरियाणा का गठन 1966 में हुआ था और अब तक राज्य में 13 चुनाव हो चुके हैं। मोदी ने कहा कि इनमें से 10 चुनावों में हरियाणा की जनता ने हर पांच साल में सरकार बदली। हालांकि, हरियाणा की जनता ने कुछ उल्लेखनीय काम किया है। पहली बार किसी सरकार को लगातार तीसरी बार मौका मिला है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
कांग्रेस की हरियाणा में हार से महाराष्ट्र और झारखंड में कैसे बदलेंगे समीकरण, क्या कहते हैं विशेषज्ञ