शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sanju, Ranbir Kapoor, Sanjay Dutt, Rajkumar Hirani
Written By

संजू के बाद राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में भी होंगे रणबीर कपूर, 2 हीरो का फॉर्मूला

संजू के बाद राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में भी होंगे रणबीर कपूर, 2 हीरो का फॉर्मूला - Sanju, Ranbir Kapoor, Sanjay Dutt, Rajkumar Hirani
राजकुमार अपने हर हीरो के साथ दो फिल्में बनाते हैं। संजय दत्त के साथ 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्ना भाई बनाई। फिर आमिर खान को लेकर '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में पेश की। हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर 'संजू' बनाई। इस दो हीरो के फॉर्मूले के आधार पर सोचा जाए तो हिरानी की अगली फिल्म में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं। 
 
पिछले दिनों हिरानी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वे संजू के बाद रणबीर कपूर के साथ फिल्म नहीं करेंगे। इस बारे में हिरानी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह महज एक मजाक था और हिरानी कभी भी इतनी रूखी बात बोल नहीं सकते। हकीकत तो यह है कि हिरानी फिर से रणबीर को लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। 


 
सूत्र ने यह भी बताया कि संभव है कि संजय दत्त भी रणबीर के साथ फिल्म करते नजर आएं। संजय हमेशा से हिरानी की फिल्मों का अहम हिस्सा रहे हैं। दो फिल्म उन्होंने लीड रोल में की। पीके में सहायक अभिनेता के रूप में नजर आएं जब‍कि 'संजू' में उन्होंने एक गाना किया। 
 
वैसे रणबीर और संजय पहले ही एक फिल्म साथ करने जा रहे हैं। यशराज फिल्म्स की 'शमशेरा' में दोनों साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 
ये भी पढ़ें
संजू की जोरदार सफलता से खान्स के खेमे में खलबली, रणबीर ने लगाई जोरदार छलांग