शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Pal Pal Dil Ke Paas, Karan Deol, Sunny Deol, Prem Chopra, Sanchi Bhalla
Written By

'पल पल दिल के पास' में करण देओल की हीरोइन होंगी ये स्टारकिड!

'पल पल दिल के पास' में करण देओल की हीरोइन होंगी ये स्टारकिड! - Pal Pal Dil Ke Paas, Karan Deol, Sunny Deol, Prem Chopra, Sanchi Bhalla
सनी देओल अपने बेटे करण देओल के अपोजिट बतौर हीरोइन अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को लेना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सनी इन्हें लेकर फिल्म 'पल पल दिल के पास' बनाना चाहते थे, लेकिन सारा अली खान अपनी शुरुआत सुशांत सिंह राजपुत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से कर रही हैं। इसलिए सनी ने भी अपने बेटे के लिए नई हीरोइन ढुंढ ली है और वो भी कोई ऐसी-वैसी न्यु कमर नहीं बल्कि एक महान एक्टर की नातिन। 
 
दरअसल महान और अनुभवी हीरो प्रेम चोपड़ा की नातिन बॉलीवुड में आने की तैयारी कर ही रही हैं और इससे अच्छा मौका उन्हें और कहा मिलेगा। प्रेम चोपड़ा की बेटी पुनीता और टीवी एक्टर विकास भल्ला की बेटी सांची भल्ला फिल्म 'पल पल दिल के पास' से करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल मई से शुरु हो चुकी है।
 
सनी देओल ने कई लड़कियों के ऑडिशन लिए जिसमें सांची का नाम सबसे ऊपर है। संभव है कि सांची ही इस फिल्म में करण की हीरोइन बने।  
 
ये खूबसूरत स्टारकिड इतनी लाइमलाईट में नहीं है लेकिन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है। इनकी प्यारी तस्वीरों को देखकर आपको भी इनके बॉलीवुड में आने का इंतज़ार रहेगा। 
 
सांची के अलावा शिमला की लड़की सहेर बाम्बा का भी नाम चर्चा है। कहा जा रहा है कि यह 18 वर्षीय लड़की भी करण की हीरोइन बन सकती है। 
ये भी पढ़ें
न्यूटन नहीं है किसी फिल्म की कॉपी