शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Nargis Fakhri, Uday Chopra, Pamela Chopra, Relationship, Live-In
Written By

उदय चोपड़ा- नरगिस फाखरी: बजने वाली है शहनाई!

उदय चोपड़ा- नरगिस फाखरी: बजने वाली है शहनाई! - Nargis Fakhri, Uday Chopra, Pamela Chopra, Relationship, Live-In
उदय चोपड़ा और 'रॉकस्टार' एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के रिश्ते की कहानियां तब से चर्चा में हैं जब से उदय ने नरगिस को वैलेंटाइन पर मैसेज भेजा था। दोनों के साथ होने की खबरें ज़ोरो पर थी, लेकिन फिर खबर आई कि उदय और नरगिस का एक मैसेज के कारण ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद नरगिस का दिल टूट गया और वे न्यूयॉर्क चली गईं। 
 
नरगिस ने बाद में इन खबरों को झूठा करार देते हुए बताया कि वे अपने स्वास्थ्य की समस्या के कारण गईं थीं और बाकी सभी खबरें सिर्फ अफवाह हैं। इस साल की शुरुआत में भी पता लगा कि नरगिस ने उदय को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। दोनों के बीच इन सभी मुद्दों को पीछे छोड़ते हुए एक खबर आई है कि अब दोनों साथ रहने वाले हैं। 
 
नरगिस अब उदय चोपड़ा और उनकी मां पामेला चोपड़ा के साथ शिफ्ट हो गई हैं और वे सभी उनके जुहू वाले बंगले में रह रहे हैं। नरगिस का अब नया पता आ गया है और वे वहां से युएस आती-जाती रहती हैं। अब उदय की मां पामेला भी इस रिश्ते के लिए राज़ी हैं तो हो सकता जल्द ही चोपड़ाज़ के घर में शहनाई बजे।  
ये भी पढ़ें
फिल्म का नाम 'कैटरीना मेरी जान'?